शहर-राज्य
UP News: यूपी के झांसी मेडिकल कॉलेज में दो और बच्चों की मौत, अब तक 17 की गई जान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में झांसी जिले के नवाबाद थानाक्षेत्र स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में 15 नवंबर की रात आग लगने की घटना के बाद बचाये गए 39 नवजात शिशुओं में से शनिवार को दो और बच्चों की मौत होने के बाद अब मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
15 नवंबर को एसएनसीयू में लगी थी आग
झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने रविवार को बताया कि 15 नवंबर (शुक्रवार) की रात एसएनसीयू (बच्चा वार्ड) में आग लगने के बाद बचाए गए 39 बच्चों में से शनिवार को दो और बच्चों की मौत गई, जिससे उक्त घटना में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। (भाषा)



