देश-दुनिया

EPIC: वोटर कार्ड के एक जैसे नंबर का मतलब यह नहीं मतदाता फर्जी हैं: निर्वाचन आयोग

Voter Card: दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं को एक जैसे मतदाता पहचान पत्र नंबर जारी किए जाने की खबरों के बीच निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि एक जैसे नंबर का मतलब यह नहीं कि वे फर्जी मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि कुछ मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर समान हो सकते हैं, लेकिन जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य विवरण अलग-अलग हैं।

निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा
निर्वाचन आयोग ने कहा कि ईपीआईसी नंबर चाहे जो भी हो, कोई भी मतदाता अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर ही वोट डाल सकता है, जहां वह मतदाता सूची में पंजीकृत है। वह कहीं और मतदान नहीं कर सकता। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button