देश-दुनिया
Custodial Violence: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हिरासत में हिंसा और मौत व्यवस्था पर धब्बा, इसे बर्दाश्त नहीं करेगा देश

Supreme Court News: हिरासत में हिंसा और मौत व्यवस्था पर एक धब्बा है, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। मंगलवार को यह बात सुप्रीम कोर्ट ने कही है।
मामले का लिया स्वतः संज्ञान
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की कमी से संबंधित एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने इस मामले में पारित अपने आदेश का हवाला दिया।
कहा, राजस्थान में आठ माह में पुलिस हिरासत में हुईं 11 मौतें
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजस्थान में आठ महीनों में पुलिस हिरासत में 11 मौतें हुई हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



