देश-दुनिया
Amrit Udyan: अमृत उद्यान मंगलवार से आमजन के लिए खुलेगा, देखें तस्वीरें

Amrit Udyan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान के शीतकालीन वार्षिक संस्करण 2026 का रविवार को उद्घाटन किया।

यह उद्यान मंगलवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा गया कि लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच (अंतिम प्रवेश शाम पांच बजे) उद्यान में जा सकेंगे।

यह रखरखाव के लिए सोमवार को और होली के कारण चार मार्च को बंद रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



