शहर-राज्य
Delhi News: दिल्ली दंगे में हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश

दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ हत्या, आगजनी और डकैती समेत कई आरोप तय करने का आदेश दिया है। यह मामला पुलिस दल पर उस हमले से संबंधित है, जिसमें हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई थी।
जानें, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने क्या कहा
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने यह भी कहा कि संविधान किसी भी प्रदर्शनकारी को हिंसा, हमला, हत्या या किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं देता, इसलिए यह तर्क पूरी तरह से अनुचित है कि आरोपी अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे थे। (भाषा)



