क्राइम

Delhi Crime: कालकाजी में झगड़े के बाद मंदिर के सेवादार की हत्या, अरविंद केजरीवाल बोले-क्या दिल्ली में कोई सुरक्षित है या नहीं?

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय एक सेवादार योगेंद्र सिंह की कुछ लोगों के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावरों में से एक को पकड़ लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को मंदिर में हुए विवाद के बारे में सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है?
Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कालकाजी मंदिर के अंदर सेवादार की निर्मम हत्या करने से पहले इन बदमाशों के हाथ नहीं कांपे? ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है? भाजपा के चारों इंजनों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है कि अब मंदिरों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं। क्या दिल्ली में कोई सुरक्षित है भी या नहीं ?

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गोलीबारी के एक हालिया मामले में वांछित दो व्यक्तियों को शहर के रोहिणी इलाके में पुलिस के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों व्यक्ति कथित रूप से कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह से जुड़े हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। दोनों आरोपियों की पहचान हर्षदीप (20) और नवीन (24) के रूप में हुई है, जो क्रमश: हरियाणा के अंबाला छावनी और पानीपत के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button