देश-दुनिया

Sudarshan Chakra: राजनाथ सिंह बोले, रक्षा क्षेत्र में विदेशी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकता भारत

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत के लिए आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है और इसके लिए देश किसी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि सरकार प्रस्तावित हवाई सुरक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र के तहत अगले 10 वर्षों में देशभर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को पूरी तरह हवाई सुरक्षा प्रदान करने की योजना बना रही है।

नोएडा में राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ रक्षा उपकरण और ड्रोन निर्माण इकाई का करेंगे लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार अपराह्न गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आत्मनिर्भरता की ओर-विकास की नई भोर। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button