देश-दुनिया

Kite Festival: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर मर्ज के साथ साबरमती रिवरफ्रंट पर उड़ाई पतंग, देखें तस्वीरें

Kite Festival 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।

साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी आश्रम के नाम से भी मशहूर साबरमती आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने 1917 में की थी। 1917 से 1930 तक यह गांधीजी का निवास रहा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख केंद्रों में से एक था।

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर मर्ज के साथ की वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को द्विपक्षीय साझेदारी के समग्र विस्तार के लिए बातचीत की। दोनों देशों ने शिक्षा क्षेत्र में रिश्तों का विस्तार करने के लिए एक बड़ा रोडमैप तैयार किया। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष, गाजा के हालात और अन्य ज्वलंत वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा सभी समस्याओं और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button