क्राइम

UP News: मिर्जापुर में किशोर ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दादा-दादी की हत्या की, खुद को भी किया घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर जिले में 14 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर शाम की है, जहां एक 85 वर्षी व्यक्ति और उनकी 80 वर्षीय पत्नी पर उनके पोते ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानें, क्या है मामला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर रहा था। दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दंपत्ति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button