देश-दुनिया
DU News: डीयू के पाठ्यक्रम में मनुस्मृति और बाबरनामा को शामिल करने की कोई योजना नहीं: कुलपति

Delhi University News: दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के इतिहास पाठ्यक्रम में मनुस्मृति और बाबरनामा को शामिल करने की किसी भी संभावना से इंकार किया।
यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बीच आया है कि विश्वविद्यालय अपनी आगामी शैक्षणिक और कार्यकारी परिषद की बैठकों में इस तरह की अध्ययन सामग्री या पाठ्यक्रम शुरू करने पर चर्चा करने की योजना बना रहा है। (भाषा)



