Earthquake: असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake In Assam: भारत में असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह सातवीं बार है, जब इस माह राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले में तीसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। गौरतबल है कि असम से पहले इस माह कई अन्य जगह भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जो इस प्रकार हैंः
नेपाल के पूर्वी क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए
पूर्वी नेपाल के रामेछाप जिले में रविवार को 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 5.8 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया में रविवार सुबह समुद्र के नीचे आए 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके देश के पूर्वी भागों में महसूस किए गए। इसमें 29 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मध्य सुलावेसी प्रांत में पोसो जिले से 15 किलोमीटर उत्तर में आया तथा इसके बाद कम से कम 15 झटके महसूस किए गए।
न्यूजीलैंड के निचले नॉर्थ आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे देश की भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी ने मध्यम तीव्रता का बताया है। भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी जियोनेट के अनुसार, भूकंप का केंद्र हॉक्स बे क्षेत्र के हेस्टिंग्स शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में 30 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप से डरने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



