Snowfall: हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध

Snowfall News: कुल्लू और मंडी जिलों तथा लाहौल-स्पीति जिले के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर जारी है। यह जानकारी स्थानीय मौसम कार्यालय ने बुधवार को दी।
जानें, कहां-कितनी हुई बर्फबारी
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया और लद्दाख जाने वाले वाहनों को दारचा में रोक दिया गया। लाहौल-स्पीति के गोंधला में 30 सेंटीमीटर, केलांग में 15 सेंटीमीटर, हंसा में 5 सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 3.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
दिल्ली में सुबह छाये रहे बादल
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बादल छाये रहे और शहर का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



