Holi: आम आदमी पार्टी मनाएगी कट्टर ईमानदार होली, फांसी घर विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल छह मार्च को दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष होंगे पेश

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार को कट्टर ईमानदार होली मनाएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कल आम आदमी पार्टी मनाएगी “कट्टर ईमानदार” होली मनीष जी के घर पे मैं भी कल सुबह वहीं मिलूँगा, आपके साथ होली खेलने के लिए।
फांसी घर विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल छह मार्च को दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष होंगे पेश
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर फांसी घर मुद्दे पर छह मार्च को समिति के समक्ष अपनी उपस्थिति की पुष्टि की और कार्यवाही का सीधा प्रसारण किए जाने की मांग की।
समिति कर रही है मामले की जांच
समिति दिल्ली विधानसभा के एक पुनर्निर्मित हिस्से से संबंधित मामले की जांच कर रही है, जिसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी (आप) के शासनकाल में ब्रिटिश काल के फांसी घर के रूप में किया गया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दावा है कि यह एक भोजन करने का कक्ष था।
केजरीवाल ने कही ये बात
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। हर तरफ कूड़े के ढेर हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। दिल्ली विधानसभा ने फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए मुझे बुलाया है। मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं छह मार्च को उपस्थित रहूंगा। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए समिति से मेरी विनती है कि कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए। समिति को मेरा पत्र। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



