UP News: योगी आदित्यनाथ बोले, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के नए चरण की स्वीकृति मील का पत्थर साबित होगी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी की स्वीकृति राज्य की विकास यात्रा में मील का एक पत्थर साबित होगी। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 5,801 करोड़ रुपये की लागत से 11.165 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर वाली लखनऊ मेट्रो परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दिए जाने के बाद यह टिप्पणी की।
लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को केंद्रीय मंत्रिमंडी की मंजरी, 5801 करोड़ रुपये आएगा खर्च
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस परियोजना का कॉरिडोर 11.165 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 5801 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, चरण-1बी के चालू होने पर, लखनऊ शहर में कुल 34 किलोमीटर का मेट्रो रेल नेटवर्क संचालित होगा। योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर रक्षामंत्री का आभार जताया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



