देश-दुनिया
Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर पर पीएम मोदी 25 को करेंगे ध्वाजारोहण

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर यानि मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे, जो इसके निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा।
ध्वज की ऊंचाई दस फुट और लंबाई है 20 फुट
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि समकोण त्रिभुजाकार ध्वज की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है। इस पर एक दीप्तिमान सूर्य की तस्वीर है जो भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक है। इस पर ‘ॐ’ अंकित है और कोविदार वृक्ष की तस्वीर भी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



