क्राइम
UP Crime: कानपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी व सास की हत्या, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में पत्नी का किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने रविवार की रात चकेरी स्थित अपने घर में पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर और सास की लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।
आरोपित गिरफ्तार
इस घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जोसफ पीटर उर्फ बादल (41) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर के रहने वाले पीटर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। (भाषा)



