देश-दुनिया
ED Raid: स्कूल भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर ईडी की रेड, गिरफ्तार

TMC: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया।
यहां से लिया गया हिरासत में
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में विधायक के आवास पर ली गई तलाशी के बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया। ईडी उनके इस मामले में पूछताछ करेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



