Farmer: कांग्रेस का आरोप, किसान मंदी से घिरे; जयराम रमेश ने बताई हकीकत

MSP: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी इस सच्चाई से भाग रहे हैं कि देश के किसान फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिलने से मंदी का सामना कर रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी देश के किसानों के लिए जरूरी है।
जयराम रमेश ने बताई हकीकत
जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी अर्थव्यवस्था में तेजी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि वे देशभर के किसानों के सामने खड़ी मंदी की सच्चाई से बस भाग रहे हैं। मकई, सोयाबीन, मूंग, अरहर, कपास और बाजरा जैसी फसलों के बाजार भाव फिलहाल उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे हैं। इसी वजह से किसानों के संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं, जिसे देश के पूर्व उपराष्ट्रपति ने भी पुरजोर समर्थन किया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



