Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Mauni Amavasya 2026: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर सुबह आठ बजे तक 1.3 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रात 12 बजे से ही स्नान करने के लिए लोगों का गंगा और संगम क्षेत्र में आना जारी है।

उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मौनी अमावस्या की बधाई दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए नव उत्साह और नव उमंग के संचार की कामना की है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व 1.5 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई
प्रयागराज में जारी माघ मेले में मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व शनिवार को शाम छह बजे तक करीब 1.5 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। (भाषा)



