राजनीति

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे बोले, मुख्यमंत्री पद को लेकर एमवीए के घटक दलों में कोई टकराव नहीं

नई दिल्ली, सारा जहां न्यूज नेटवर्कः महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन घटक दलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई टकराव नहीं है। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

नाना पटोले बोले, हम महा विकास अघाड़ी के रूप में चुनाव में जाएंगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जब महा विकास अघाड़ी की बैठक होगी, तो सीटों का बंटवारा हो जाएगा। बैठक में सब कुछ तय हो जाएगा। हम 288 सीटों की समीक्षा कर रहे हैं ताकि महाराष्ट्र में भ्रष्ट और ‘कमीशन खोर’ सरकार और जो हर दिन स्थिति को नुकसान पहुंचा रही है उसे सत्ता से बाहर करना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। निर्णय योग्यता के आधार पर लिए जाएंगे। हमने उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। निर्णय हो चुका है, हम महा विकास अघाड़ी के रूप में चुनाव में जाएंगे। चुनाव के बाद हम सब साथ बैठेंगे और सीएम का चेहरा तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button