राजनीति
PM Modi In Kerala: पीएम मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बताया, सबरीमला में सोने की चोरी का मुद्दा उठाया

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे पर निशाना साधते हुए सबरीमला में सोना गायब होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के संबंधों को लेकर उस पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि वह राज्य में कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दे रही है।

प्रधानमंत्री ने केरल में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, नई ट्रेन सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री ने केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों में एक नई जागरूकता पैदा हुई है। (भाषा)



