देश-दुनिया
NEET-PG: नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

NEET-PG: सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा नीट-पीजी 2025-26 में दाखिले के लिए पात्रता कट-ऑफ पर्सेंटाइल में भारी कमी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा।
छह फरवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई
न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारत सरकार, एनबीईएमएस, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और अन्य को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी। (भाषा)



