UP Crime: नोएडा में शेयर बाजार में निवेश करवाने के नाम पर कंपनी संचालक से सात करोड़ रुपये से अधिक ठगे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गौतमबुद्धनगर के नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने एक कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठग लिये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साइबर अपराध थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी के निवासी सृजन ढरिया की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया कि एक अक्टूबर को कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर उनके पिता दीपचंद से संपर्क किया तथा शेयर बाजार में निवेश के बदले ज्यादा मुनाफे का लालच लिया।
नोएडा में सेवानिवृत्त महिला अधिकारी से साइबर जालसाजों ने 63.45 लाख रुपये ठगे
नोएडा में साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर उनसे 63.45 लाख रुपये ठग लिये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साइबर अपराध थाना के प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी की निवासी सीमा जैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जिसमें कहा गया कि 20 अगस्त को उन्हें एक फोन आया और फोन करने वाले ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफे का लालच दिया। (भाषा)



