देश-दुनिया
Air India Plane Crash Case: सुप्रीम कोर्ट ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में स्वतंत्र जांच संबंधी याचिका पर केंद्र और डीजीसीए से मांगा जवाब

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने 12 जून को एअर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को कहा कि वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट की गलती की ओर इशारा करने वाले कुछ पहलू गैर-जिम्मेदाराना हैं।
केंद्र और नागर विमानन महानिदेशक को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और नागर विमानन महानिदेशक को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने 12 जुलाई को जारी एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के कुछ पहलुओं पर गौर किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



