राजनीति

Delhi Politics: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, भाजपा ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को पार्टी का जन संपर्क अभियान शुरू किया और लोगों से उन्हें फिर से मुख्यमंत्री चुनने का आग्रह किया। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की सारी टूटी सड़कों की मरम्मत करवा दी है। मैं आ गया हूं, आपके बाकी के भी सभी काम करवा दूंगा। भाजपा को अगर गलती से भी जिता दिया, तो ये आपकी मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज और महिलाओं का मुफ्त बस सफर समेत सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर देंगे। वहीं, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल जनता को डरा रहे हैं।

भाजपा की 22 राज्यों में सरकार है, लेकिन वे दिल्ली जैसा काम नहीं कर पा रहे
अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि मुझे पांच महीने जेल में रखा। आपको असली कारण पता चलेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे। सब जानते हैं कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। केजरीवाल भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकता। फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों किया? क्योंकि दिल्ली में जो मैं आपके लिए काम कर रहा हूं, आपको जो सुविधाएं दे रहा हूं, वो काम रोकने के लिए और वो सुविधाएं बंद करने के लिए इन्होंने मुझे गिरफ्तार किया। भाजपा के लोग दिल्ली के काम क्यों रोकना चाहते हैं? मैंने दिल्ली में वो काम कर दिए जो आज तक देश में कभी नहीं हुआ। भाजपा की 22 राज्यों में सरकार है, लेकिन वे दिल्ली जैसा काम नहीं कर पा रहे हैं।

केजरीवाल ने पत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर भी निशाना साधा
केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि वहां की जनता भाजपा से पूछ रही है कि दिल्ली जैसा काम क्यों नहीं हो पा रहा है तो इनके पास कोई जवाब नहीं है। केजरीवाल ने पत्र के लिए दिल्ली के लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों को मुफ्त में मिल रही सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा। केजरीवाल के पत्र के बाद भाजपा की ओर से साफ कहा गया है कि मुफ्त की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा और दिल्ली के लोगों को और बेहतर सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी। केजरीवाल ने पत्र में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर भी निशाना साधा और दिल्ली का काम रोकने का आरोप लगाया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button