Maharashtra News: स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य के खिलाफ कई लोग और ताकतें कर रही हैं काम

Mohan Bhagwat: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने लोगों से देश को खुशहाल, समृद्ध और सुरक्षित बनाकर भारत की स्वतंत्रता को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि देश दुनिया में सार्थक योगदान दे सके और विश्वगुरु बन सके।
यह भी कहा मोहन भागवत ने
इस अवसर पर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि कई लोग और ताकतें इस लक्ष्य के खिलाफ काम कर रही हैं। संघ प्रमुख ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद एक सभा में लोगों से आग्रह किया कि वे मूल सिद्धांतों से समझौता किए बिना राष्ट्र को मजबूत करें और चुनौतियों का सामना करते हुए इसे विश्वगुरु बनाएं। देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



