Ek Ped Maa Ke Naam: योगी आदित्यनाथ बोले, एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत की। योगी ने धरती की सेहत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाला इंसान पृथ्वी की सेहत का ख्याल नहीं रख रहा है। एक पेड़ मां के नाम’ महा अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
कहा, 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में पवित्र त्रिवेणी के पौधों को रोपकर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन एवं मौलश्री का पौधा लगाकर हरित उत्तर प्रदेश के पावन संकल्प को नई ऊर्जा दी। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे एवं वनाच्छादन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले महानुभावों को चेक भी प्रदान किए। आइए, अपनी मां और धरती मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं और 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



