देश-दुनिया
Home Ministry: 1466 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

Kendriya Grihmantri Dakshata Padak: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों के 1466 पुलिसकर्मियों को 2025 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इसलिए दिए जाते हैं ये पदक
एक आधिकारिक बयान के अनुसार ये पदक उनके उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य तथा फॉरेंसिक विज्ञान जैसे चार क्षेत्रों में कार्यरत संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों का मनोबल को बढ़ाने के लिए दिए जाते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



