Kharmas: जानें, कब खत्म हो रहा है खरमास, कब से बजेंगे बैंड, सजेंगी बरातें; गूंजेंगी शहनाइयां

Kharmas: खरमास खत्म होने वाला है। 14 अप्रैल से बैंड बजेंगे, बरातें सजेंगी और मंगलगीत गाए जाएंगे। 13 अप्रैल से इस नवसंवत्सर का द्वितीय वैशाख माह आरंभ होते ही 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा और इसी दिन से वैवाहिक लग्न आरंभहो जाएंगे। वैशाख के दोनों पक्षों में 30 दिनों में 15 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। ज्येष्ठ में आठ जून तक कुल 12 दिन लग्न के हैं। 14 अप्रैल को सुबह 5:29 बजे खरमास समाप्त हो जाएगा और इसी दिन पहला विवाह मुहूर्त 14 अप्रैल को होगा।
अप्रैल, मई और जून में विवाह की ये हैं प्रमुख तिथि
अप्रैल: 4, 16, 18, 19, 20, 21, 26, 29, 30
मई: 1, 5, 6, 8.9.10 (वैशाख लग्न समाप्त), ज्येष्ठ में 14, 15, 17, 18, 22, 23, 28 मई
जून: 01, 02, 05, 07, 08 जून।
वैशाख कृष्ण पक्ष में 30 अप्रैल तक नौ लग्न व शुक्ल पक्ष में एक से 10 मई तक छह वैवाहिक लग्न होंगे।
ज्येष्ठ में 14 मई से आरंभ कृष्ण पक्ष में 23 मई तक पांच तथा शुक्ल पक्ष में 28 मई से 10 जून तक छह लग्न मिलेंगे।
वैवाहिक सत्र के 58 दिनों में कुल 27 दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे।
ज्येष्ठ में आठ जून तक ही विवाह के लग्न हैं, क्योंकि इस दिन से गुरु का वार्धक्य आरंभ हो जा रहा है और वह अस्त हो जाएगा। फिर यह सात जुलाई को उदित होगा, लेकिन तब तक छह जुलाई को ही देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के चातुमांस्य की योगनिद्रा में जाने के कारण मांगलिक कार्य बंद हो चुके होंगे।



