देश-दुनिया

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंची

Mahakumbh News: भारत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में गंगा और त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

महाकुंभ में राजनीति के कई दिग्गजों ने किया संगम स्नान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के संगम में शुक्रवार को राजनीति के कई दिग्गजों ने स्नान किया, जिनमें केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रेखा शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सुबुही खान शामिल रहीं। आधिकारिक बयान के मुताबिक इनके अलावा, तेलंगाना के पूर्व मंत्री मल्ला रेड्डी और आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने भी संगम में डुबकी लगाई।

स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बढ़ा महाकुंभ
तीर्थराज प्रयागराज की धरती ना केवल भव्य महाकुंभ रूप में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का साक्षात्कार कर रही है, बल्कि संगमनगरी विश्व रिकॉर्ड का भी साक्षी बनने जा रही है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, महाकुंभ में शुक्रवार को 50 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम और गंगा में स्नान के विश्व रिकॉर्ड के साथ ही स्वच्छता की दिशा में भी एक अनूठा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इसके तहत, 300 से अधिक स्वच्छताकर्मियों ने शुक्रवार को एक साथ अलग-अलग घाटों पर गंगा की सफाई की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button