देश-दुनिया
US Hindu Temple: अमेरिका में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

America: अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की।
कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स में हुई घटना
श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बारे में बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक और मंदिर अपवित्र किया गया। इस बार यह घटना कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स में हुई। हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया में समुदाय एक साथ है और हम कभी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे। (भाषा)



