राजनीति

UP Politics: योगी आदित्यनाथ बोले, अयोध्या में आस्‍था की बात कहने वालों ने कभी हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि जो लोग आज अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं, उन्होंने कभी हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था।

कहा, क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगी
योगी ने कहा कि क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगी। अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों करवाया गया था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की। इन लोगों ने प्रभु श्री राम पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास किया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। वहीं, डबल इंजन की सरकार आई तो प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया।

अयोध्या में 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण
योगी ने अयोध्या में 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण तथा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button