क्राइम

Love, Sex Aur Dhokha: प्यार, शादी और धोखा, शादीशुदा शख्स ने 15 महिलाओं से की शादी, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शादीशुदा एक शख्स द्वारा 15 महिलाओं से शादी करने का मामला सामने आया है। यह शख्स शादी के बाद महिलाओं के अंतरंग का फोटो खींचकर और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। इसे ओडिशा क्राइम ब्रांच ने गत दिनों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ज्यादातर मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को अपना शिकार बनाया है, जो दूसरी शादी की तलाश में थीं। शादी करने के बाद यह शख्स उन महिलाओं का शोषण भी करता था और उनसे पैसे भी वसूलता था। उनके साथ मारपीट भी करता था। आरोपी की पहचान ओडिशा के अनुगुल जिले के छेंडीपदा के बिरंची नारायण नाथ के रूप में हुई है। आरोपी ने ज्यादातर मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को निशाना बनाया, जो दूसरी शादी की तलाश में थीं। आरोपी पीड़ितों का यौन शोषण करने के अलावा उनसे पैसे भी वसूलता था।

महिलाओं को ऐसे फंसाता था जाल में
अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर दूसरी शादी टैगलाइन के तहत एक प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी खुद को रेलवे कर्मचारी, आयकर निरीक्षक या सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में एक अधिकारी आदि बताता था। आरोपी ज्यादातर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था जो अविवाहित, पति से अलग हो चुकी, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं थीं। आरोपी पहले वेबसाइट, फोन पर बातचीत करता था, फिर उनके घर जाकर शादी के लिए अनुरोध करता था। वह पीड़ितों को उनके बच्चों के लिए आजीवन सहयोग और साथ देने का वादा करके उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित करता था। महिलाओं का विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी उनसे मंदिरों में शादी करता था और बाद में उनके साथ उनके ही घर पर रहता था, लेकिन उनमें से किसी को भी अपने घर नहीं ले जाता था। वह गुप्त रूप से महिलाओं के साथ अंतरंग क्षणों को कैद करता था और वीडियो कॉल के माध्यम से कई पीड़ितों की निर्वस्त्र तस्वीरें और वीडियो भी लेता था। इन वीडियो के आधार पर आरोपी महिलाओं को उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान ले लेता था। महिलाएं लोक-लज्जा के डर से किसी को कुछ नहीं बताती थी और ना हीं शिकायत दर्ज कराती थी।

इस महिला को इस तरह बनाया शिकार
कटक की एक महिला, जिसने 2022 में एक सड़क दुर्घटना में अपने पति को खो दिया था, ने सीआईडी-अपराध शाखा की साइबर अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसने दोबारा शादी करने का फैसला किया। 2023 में उसने मैट्रिमोनियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें आरोपी की कई फर्जी प्रोफाइल थीं। महिला को तालचेर के खमार से प्रभाकर श्रीवास्तव से एक अनुरोध मिला। उसने खुद को विशाखापट्टनम में रेलवे में टीटीआई होने का दावा किया। सात अक्टूबर, 2023 को, प्रभाकर, पीड़िता के घर का गया और शादी के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। जब पीड़िता के परिवार ने निर्णय लेने के लिए कुछ समय मांगा, तो उसने उसे बार-बार फोन करना शुरू कर दिया और उसे भावनात्मक रूप से फंसा लिया। वीडियो कॉल के दौरान, उसने गुप्त रूप से उसके निर्वस्त्र वीडियो बना लिए। बाद में वह उसे ओडिशा के बाहर भी यात्राओं पर ले गया। उन वीडियो का उपयोग करके उसने उसे कई स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वह उसके साथ उसके घर में पांच महीने तक रहा और उसका यौन और आर्थिक शोषण करता रहा। जब भी महिला ने विरोध किया, तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने अपने निजी वीडियो सार्वजनिक होने की धमकी के कारण सार्वजनिक अपमान के डर से यह दुर्व्यवहार सहा। इस दौरान इस उसने महिला से लगभग पांच लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण ले लिए।

आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी के खिलाफ बरहमपुर सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें भुवनेश्वर के साथ अनुगुल टाउन पुलिस स्टेशन और जारपड़ा, बालेश्वर सदर पुलिस स्टेशन, राउरकेला, ढेंकानाल, नयापल्ली पुलिस थाना और बालीपटना पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। आरोपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में भी इसी तरह के मामलों में शामिल है, जिसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में एक फर्जी डाक्टर के 18 शादी करने का मामला सामने आया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button