क्राइम
Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दुष्कर्म पीड़िताओं की गर्भावस्था समाप्त करने संबंधी कानून में संशोधन पर विचार करे केंद्र

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 15 वर्षीय लड़की को 30 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति देने वाले अपने आदेश को रद्द करने का अनुरोध करने वाली एम्स की याचिका पर बृहस्पतिवार को कड़ी आपत्ति जताई।
केंद्र सरकार से कही ये बात
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से दुष्कर्म पीड़िताओं को 20 सप्ताह से अधिक अवधि के बाद भी अनचाहे गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने के लिए कानून में संशोधन पर विचार करने को कहा।
गर्भधारण दुष्कर्म के कारण हुआ हो, तो उसके लिए समय सीमा न हो
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब गर्भधारण दुष्कर्म के कारण हुआ हो, तो उसके लिए कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए। (भाषा)


