देश-दुनिया

Court News: आबकारी नीति घोटाले में अदालत ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा।न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने आपराधिक मामले में मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार किया और कहा कि केजरीवाल ने निचली अदालत के जिस आदेश को चुनौती दी है, वह दो महीने पुराना है न कि कोई नया आदेश है।

न्यायालय ने दुष्कर्म मामले में अभिनेता सिद्दीकी की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की अवधि बढ़ायी
उच्चतम न्यायालय ने कथित दुष्कर्म मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी को दी गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की अवधि मंगलवार को बढ़ा दी। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने 30 सितंबर को दिए गए अपने अंतरिम आदेश की अवधि बढ़ायी जिसमें उसने मामले में सिद्दीकी को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button