खेल-मनोरंजन

Hockey Team: अंडर-18 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीमों की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को पुरुष अंडर-18 एशिया कप जीतने और भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को इसी टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई दी। भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम ने काकामिगाहारा में शनिवार को खेले गए फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

आशिष पुर्ती की हैट्रिक से भारत ने जापान को 4-1 से हराकर अंडर-18 एशिया कप जीता
आशिष पुर्ती की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर शनिवार को यहां पुरुष अंडर-18 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पुर्ती ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को और मजबूत किया। जापान की ओर से एकमात्र गोल नुमादा गाकू ने 52वें मिनट में किया।

शैली और महिलाओं की चार गुना 100 मीटर रिले टीम ने ताइपे ओपन में स्वर्ण पदक जीता, शिरसे को रजत मिला
लंबी कूद की खिलाड़ी शैली सिंह और महिलाओं की चार गुना 100 मीटर रिले टीम ने शनिवार को न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन के पहले दिन स्वर्ण पदक जीता, जबकि तेजस शिरसे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इस तरह प्रतियोगिता के पहले दिन में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button