क्राइम

Suitcase: सूटकेस से निकली गर्लफ्रेंड, चीख निकली तो हुआ खुलासा

Suitcase: देश में हाल में हुए कई हत्याकांड में शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस के इस्तेमाल की बात सामने आ चुकी है। इस बीच, हरियाणा के सोनीपत में एक यूनिवर्सिटी में सूटकेस से गर्लफ्रेंड निकलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा कि यह लड़कियों के छात्रावास के अंदर कुछ विद्यार्थियों की शरारत का वीडियो है। वीडियो में एक लड़की छात्रावास परिसर में ले जाए जा रहे सूटकेस से बाहर निकलती हुई दिख रही है।

सूटकेस में छात्रा को हास्टल ले जा रहा था छात्र
शनिवार को एक यूनिवर्सिटी में एक छात्र सूटकेस खींचकर हास्टल ले जा रहा था कि अचानक सूटकेस के अंदर से चीख सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को रोक लिया। तलाशी के लिए सूटकेस खोला तो उसमें से एक छात्रा निकली, जो उसी विश्वविद्यालय में पढ़ती है। बाद में छात्रा ने कहा कि दोस्त उसके साथ बैंक कर रहे थे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने घटना में शामिल छात्र-छात्राओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक सूटकेस यानी ट्राली बैग खींचकर ले जा रहा है। सूटकेस में से छात्रा के निकलने का वीडियो प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया।

छात्रा बोली-प्रैंक कर रहे थे दोस्त, कुछ गलत नहीं हुआ
वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पता चला कि सूटकेस में निकली छात्रा बिजनेस स्टडीज के सेकेंड ईयर में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि दोस्त सूटकेस में बंद कर उसके साथ प्रैंक कर रहे थे। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, घटना हास्टल एरिया की नहीं, पब्लिक एरिया की है। घटना में शामिल विद्यार्थियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शोकाज नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी में बिना जांच के हास्टल में कोई कुछ भी नहीं ले जा सकता है। यह मामला चर्चा में बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button