राजनीति
PM Modi In Bengal: पीएम मोदी बोले-तृणमूल ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया, विधानसभा चुनाव में सजा मिलेगी

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित होने से रोककर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं सत्तारूढ़ दल को सजा देंगी।
कहा, घुसपैठ के जरिए तृणमूल बदल रही बंगाल की संस्कृति, ममता सरकार आदिवासी विरोधी
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है, जिससे पश्चिम बंगाल की भाषा और संस्कृति बदल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार आदिवासी विरोधी है। (भाषा)



