Delhi H1N1 Update: दिल्ली में एच1एन1 के 166 नए मामले, कुल संख्या हुई 2612; जानें-इसके लक्षण और ऐसे करें बचाव

H1N1 Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में एच1एन1 के 166 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है। सरकार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, इन्फ्लुएंजा-ए के मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर 3,300 हो गई है, जो बुधवार को 3,177 थी।
जानें, क्या है एच1एन1
एच1एन1 (H1N1) इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक प्रकार है, जिसे स्वाइन फ्लू कहा जाता है। यह नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक संक्रामक श्वसन बीमारी है। लक्षणतेज बुखार और ठंड लगनालगातार खांसी और गले में खराशशरीर, मांसपेशियों और सिर में दर्दअत्यधिक थकान और कमजोरी
ये हैं एच1एन1 के लक्षण
एच1एन1 के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं। जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना न थकान शामिल हैं। उल्टी या दस्त भी हो सकते हैं।
ऐसे करें बचाव
एच1एन1 से बचने के लिए साफ-सफाई व सावधानी जरूरी है। हाथों को साबुन व पानी से नियमित रूप से धोना चाहिए। खांसते या छींकते समय रूमाल या टिश्यू का इस्तेमाल करना चाहिए। बीमार होने पर घर पर रहना व दूसरों के संपर्क को कम करना भी जरूरी है। मौसमी इन्फ्लुएंजा का टीका भी उपलब्ध है। डॉक्टर की सलाह से इसे लगवाया जा सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें फ्लू से गंभीर बीमारी का अधिक खतरा रहता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



