ED: कर्नाटक के पूर्व मंत्री नागेंद्र की ईडी ने आठ करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क

ED News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कथित वाल्मीकि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र की लगभग आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों में चार आवासीय व व्यावसायिक भूखंड और एक इमारत शामिल हैं।
ईडी बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने की कार्रवाई
ईडी बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने पीएमएलए, 2002 के तहत, कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि शेड्यूल्ड ट्राइब्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (केएमवीएसटीडीसीएल) के फंड के गलत इस्तेमाल और डायवर्जन से जुड़े एक मामले में, पूर्व मंत्री बी नागेंद्र की चार (चार नंबर) अचल प्रॉपर्टीज को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है, जिसमें रेजिडेंशियल/कामर्शियल जमीन और बिल्डिंग शामिल हैं, जिनकी कीमत 8.07 करोड़ (लगभग) है। इस मामले में अब तक कुल 13.01 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


