क्राइम
Encounter: हत्या के मामले में वांछित आरोपी उत्तर पश्चिम दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

Delhi Crime: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आरोपी के पैर में लगी गोली
अधिकारी ने कहा कि आरोपी सूरज उर्फ काना के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



