देश-दुनिया
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1003 हुई, 4000 लोग अब भी लापता
Nepal News: नेपाल में आठ जिलों से और शव मिलने के बाद भयंकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 1003 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
12000 लोगों को बचाया गया
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएमए) ने बताया कि लगभग 4000 लोग अब भी लापता हैं, जबकि करीब 12000 लोगों को बचाया गया है।
बाढ़ की नई चेतावनी जारी
बचावकर्मियों को रुक-रुककर हो रही बारिश और कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच फंसे लोगों का पता लगाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, बाढ़ की नई चेतावनी भी जारी की गई है। (भाषा)



