राजनीति
Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

Om Birla News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को यहां उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। बिरला जहां लोकसभा के अध्यक्ष हैं, वहीं उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति हैं।
बालयोगी को किया नमन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धासुमन अर्पित किए। बालयोगी का अध्यक्षीय कार्यकाल संसदीय परिपाटियों को उन्नत बनाने के लिए जाना जाता है। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणीय है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



