क्राइम
Goa News: विदेशी महिला से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Panaji News: गोवा की एक अदालत ने आयरलैंड-ब्रिटेन की नागरिक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के लगभग सात साल पुराने मामले में सोमवार को एक स्थानीय निवासी को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
2017 में हुई थी वारदात
अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को 28 वर्षीय एक विदेशी नागरिक से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया था। विदेशी नागरिक का शव 14 मार्च 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक वन क्षेत्र में मिला था। (भाषा)



