देश-दुनिया
Digital Arrest: पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता, रुको, सोचो और एक्शन लो का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इससे बचने के लिए रविवार को देशवासियों से रुको, सोचो और एक्शन लो का मंत्र साझा किया और इस बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
ऐसे करें बचाव
आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) की 150वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़े एक फरेबी और पीड़ित के बीच बातचीत का वीडियो भी साझा किया और कहा कि कोई भी एजेंसी न तो धमकी देती है, न ही वीडियो कॉल (Video call) पर पूछताछ करती है और न ही पैसों की मांग करती है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



