Basant Panchami: बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Basant Panchami 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी माघ मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी स्नान पर्व पर दोपहर 12 बजे तक 2.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।

सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होंः योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि बसंत पंचमी पर तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। संगम में आस्था की डुबकी सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, मां गंगा से यही प्रार्थना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



