Kapil Sibal: शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान दिए बिना विकसित नहीं बन सकता भारत: कपिल सिब्बल

Kapil Sibal News: राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने आम बजट 2025-26 में देश की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस उपायों की घोषणा नहीं होने का दावा करते हुए सरकार की आलोचना की, जबकि निर्दलीय कपिल सिब्बल ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान दिये बिना भारत एक विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है।
कहा, विकसित भारत का मतलब है शिक्षित भारत।
उच्च सदन में आम बजट पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए निर्दलीय कपिल सिब्बल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल दस साल से सत्ता में है किंतु परिणाम देने वाला उसका तंत्र सुस्त और अस्थिर है। विकसित भारत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब है शिक्षित भारत। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए बिना देश को विकसित नहीं किया जा सकता है। (भाषा)



