राजनीति

Haryana News: बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत के मामले में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधा है।

कहा, हार्दिक की मौत हादसा नहीं
सुरजेवाला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हरियाणा के लाखनमाजरा में नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हार्दिक की मौत एक हादसा नहीं, भाजपा सरकार के सिस्टम द्वारा की गई एक हत्या है।

नायब सैनी से मांग जवाब
हार्दिक हरियाणा की युवा प्रतिभा भी था, एक बेटा भी और एक होनहार नौजवान भी। क्या भाजपा सरकार मां-बाप को उनका बेटा वापस दे पाएगी? सीएम नायब सैनी की भी सीधी जुम्मेवारी है। क्या सैनी जबाब देंगे

कहा, आपराधिक लापरवाही का क्या कारण है
लखनमाजरा के सभी खिलाड़ी मेंटेनेंस की मांग व सुविधाओं को लेकर नायब सैनी से तीन महीने पहले मिले पर हुआ कुछ नहीं- वही ढाक के तीन पात। इस आपराधिक लापरवाही का क्या कारण है? अगर आप स्टेडियम का एक पोल भी नहीं ठीक कर सकते तो सरकार क्या खाक चलाओगे?

तो हार्दिक की जान बच सकती थी
जिला खेल अधिकारी कह रहे हैं कि इस स्टेडियम सहित चौदह स्टेडियमों के लिए 2.1 करोड़ रुपये का बजट हैस तो फिर जरा ये बताइए की ये खर्च क्यों नहीं हुआ? एमपीएलएड का बजट भी नहीं लगाया ।अगर सरकार ये बजट खर्चती और मेंटेनेंस करती तो हार्दिक की जान बच सकती थी। भाजपा सरकार में इसका जुम्मेवार कौन है?

हरियाणा को केवल 88 करोड़ रुपये ही क्यों दिए
क्या नायब सैनी बताएंगे कि देश के स्पोर्ट्स के 3,397 करोड़ रुपये बजट से मोदी सरकार ने हरियाणा को केवल 88 करोड़ रुपये ही क्यों दिए (जबकी गुजरात को 608 करोड़ रुपये दिए), जबकि देश के आधे से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं ? हरियाणा जवाब मांगता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button