राजनीति

Harivansh: हरिवंश राज्यसभा में तीसरी बार मनोनीत हुए, ग्रहण की शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई

Rajya Sabha: राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट के लिए उन्हें मनोनीत किया था। हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में दूसरा कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था। पीएम मोदी ने हरिबंश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि माननीय राष्ट्रपति जी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button