खेल-मनोरंजन
Kangana Ranaut Cafe: वैलेंटाइन डे पर कंगना रनौत ने मनाली में खोला कैफे

Valentine Day: बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने वैलेंटाइन डे के मौके पर हिमालच प्रदेश मनाली में अपना कैफे द माउंटेन स्टोरी खोला है।

कंगना रनौत ने मेहमानों को अपने संदेश में कहा कि मेरे बचपन का सपना द माउंटेन स्टोरी अब साकार हो गया है। यह कैफे सिर्फ खानपान की जगह नहीं है, यह एक प्रेम कहानी है मेरी मां की रसोई की महक और इन पहाड़ों की शांत सुंदरता को समर्पित। (भाषा)



